अनूपपुर जिले के महत्वपूर्ण तथ्य
➤जिला अनूपपुर मध्यप्रदेश के दक्षिण-पूर्वी भाग में स्थित है।
➤15 अगस्त 2003 को अनूपपुर जिले को शहडोल जिले से प्रथक कर गठन किया गया है।
➤अनूपपुर, मध्यप्रदेश के 10 वें संभाग शहडोल में आता है।
➤अनूपपुर जिले के अंतर्गत 4 तहसीले है, जिनमें अनूपपुर, पुष्पराजगढ़, कोतमा, जैतहारी शामिल है।
➤अनूपपुर जिले का कुल क्षेत्रफल 3746.71 वर्ग किलोमीटर है।
| 1. | जिले की जानकारी | जिले के तथ्य | 
| 2. | जिले का नाम | अनूपपुर | 
| 3. | विधानसभा सीट (3) | अनूपपुर, पुष्पराजगढ़, कोतमा | 
| 4. | तहसील (4) | अनूपपुर, पुष्पराजगढ़, कोतमा, जैतहारी | 
| 5. | गठन | 15 अगस्त 2003 | 
| 6. | संभागीय कार्यालय | शहडोल | 
| 7. | जिलों के साथ सीमा | शहडोल, डिण्डोरी | 
| 8. | क्षेत्रफल | 3746.71 वर्ग कि.मी. | 
| 9. | भाषा | हिंदी | 
| 10. | पुलिस स्टेशन | 11 | 
| 11. | साक्षरता दर (2011) | 67.90% | 
➤ अनूपपुर जिले के अंतर्गत तीन विधानसभा क्षेत्र पुष्पराजगढ़, अनूपपुर, कोतमा शामिल है।
➤मध्य प्रदेश के अनूपपूर जिले में देश के पहले इंदिरा गाँधी राष्ट्रीय जनजाती विश्वद्यियालय की स्थापना 2008 में की गयी।
➤अनूपपुर जिला पूर्व में छत्तीसगढ़ राज्य, पश्चिम व दक्षिण में डिंडौरी जिले से, उत्तर में शहडोल व उमरिया जिले से घिरा हुआ है।
➤मध्यप्रदेश की जीवनरेखा नर्मदा अनुपपूर जिले की पुष्पराजगढ़ तहसील से निकलती है।
➤अमरकंटक में नर्मदा सोन एवं जुहिला नदियों का उदगम स्थान है। जहां नर्मदा मंदिर, सोनमुडा, कपिलधारा, दूधधारा एवं माई की बगिया आदि दर्शनीय स्थल हैं।
➤मध्य प्रदेश के अनूपपूर जिले की पुष्प राजगढ तहसील के दक्षिणी पूर्वी भाग में मैकल की पहाडियों में स्थित अमरकंटक भारत के पवित्र तीर्थ स्थलों में से एक है|
➤यहां के दर्शनीय स्थलों में
➤महाकवि कालिदास ने भी अपनी कविताओं में अमरकंटक को तीर्थ रत्न कहा है। यहाँ पर चौबीस नवीन और प्राचीन मंदिर है।
➤यहीं पर नर्मदा नदी प्रसिद्ध कपिलधारा और दुग्धधारा जलप्रपात का निर्माण करती है।
➤अमकंटक स्थित पातालेश्वर मंदिर, कर्ण मंदिर, शिव मंदिर, सूर्यकुण्ड, केशव नारायण मंदिर पंच मठा मंदिर पुरातात्विक धरोहर के रूप में संरक्षित है|
➤अमकंटक में सबरी कुम्भ उत्सव का आयोजन किया जाता है।
➤अनूपपुर जिले से ही सोन नदी निकलती है। सोन नदी की जलधारा में सोने के कण मिलने के कारण इसे सोन नदी के नाम से जाना जाता है।
➤ग्राम पंचायत प्रशिक्षण संस्थान अनूपपुर जिले के अमरकंटक में स्थित है।
➤ अनूपपुर जिला खनिज संसाधनों की दृष्टि से भरपूर है। इस जिले से कोयला, बॉक्साइट और फायर क्ले का उत्खनन होता है।
➤राष्ट्रीय राज मार्ग 78 अनूपपुर जिले से होकर गुजरता है|
➤अमरकंटक – अचानकुमार जैव आरक्षित क्षेत्र मध्यप्रदेश का नवीनतम जैव आरक्षित क्षेत्र है।
➤ विद्युत उत्पादन के लिये जिले के चचाई में अमरकंटक नामक विद्युत संयत्र स्थापित है।
➤अनूपपूर जिले में खनिजों में कोयल, बॉक्साइड, फायरक्ले, पाये जाते है।
➤अनूपपुर जिले का कोटमा कोल मांइस के लिये, तथा बैंकट नगर अपने बीडी उद्योग के लिये जाना जाता है|
➤अमलाई में एशिया का सबसे बड़ा ओरिएंटल पेपर मिल कारखाना स्थित है। अमलाई स्थित इस कारखाने में पुस्तक छापने का कागज तैयार किया जाता है।
➤अनूपपुर जिले में स्थित अमरकंटक की पहाड़ी पर नागपुर के भोंसले राजाओं ने ‘नर्मदा मंदिर’ का निर्माण करवाया तथा रीवा के बघेल राजा गुलाबसिंह द्वारा ‘परिक्रमा स्थल’ निर्मित करवाया गया।
➤जिले का 20.40 प्रतिशत भाग वनों से अच्छादित है। मुख्य वृक्ष साल, आंवला, सागौन, सरई, बबूल, सीसम, आदि हैं।
मध्यप्रदेश की जिलेवार सम्पूर्ण जानकारी District Wise MP GK in Hindi
