मध्यप्रदेश की अर्थव्यवस्था में क्या है कृषि का महत्व ? | जानिये क्यों कहा जाता है मध्यप्रदेश को कृषकों का देश |

मध्यप्रदेश की अर्थव्यवस्था में कृषि का महत्व :- 




मध्य प्रदेश की अर्थव्यवस्था कृषि प्रधान है, तथा राज्य के सकल घरेलू उत्पाद में कृषि का योगदान लगभग 20.53 % है | मध्य प्रदेश की अर्थव्यवस्था में कृषि का महत्व प्रमुख दो कारणों से है:-
1:- कृषि क्षेत्र का योगदान मध्य प्रदेश की अर्थव्यवस्था में लगभग 1/4 है ।
2:- ग्रामीण जनसंख्या का एक बड़ा वर्ग प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से आजीविका के लिए कृषि पर निर्भर है।


मध्य प्रदेश की अर्थव्यवस्था में कृषि को निम्नांकित बिंदुओं के आधार पर स्पष्ट किया जा सकता है:-

1:-मानव संसाधन एवं रोजगार:- मध्य प्रदेश में आज भी 72.37%जनसंख्या ग्रामीण है जिसकी  आजीविका का प्रमुख आधार कृषि है अतः कृषि क्षेत्र प्रदेश की विशाल जनसंख्या को रोजगार प्रदान करता है।

2:-उद्योग धंधों में योगदान:- प्रदेश के कुछ बड़े उद्योग मुख्यतः कृषि पर आधारित है जैसे चीनी उद्योग, सूती वस्त्र उद्योग, खाद्य तेल उद्योग, खाद्य प्रसंस्करण उद्योग आदि।

3:-लघु एवं कुटीर उद्योग:- कृषि प्रधान अर्थव्यवस्था वाले मध्य प्रदेश में लघु एवं कुटीर उद्योग अति महत्वपूर्ण है जो कि कृषि के साथ उन्नति करते हैं व कृषि विकास के साथ उन्हें बढ़ावा मिलता है | उदाहरण स्वरूप आलू चिप्स, टोमेटो सॉस आदि

4:-पशुपालन:- पशुपालन कृषि का एक सहायक साधन है जो प्रदेश के किसानों के भार साधक कार्यों के साथ-साथ दुग्ध उत्पादक के रूप में परिवार को पौष्टिक आहार प्रदान करने के एवं उनकी आर्थिक वृद्धि में भी सहायक है

5:- व्यापार एवं व्यवसाय:- मध्य प्रदेश के अंतर्राज्यीय व्यापार व्यवसाय में एक बड़ा हिस्सा कृषि व्यवसाय का होता है| मध्यप्रदेश में अनेक किसानों के द्वारा नगदी फसलें, जड़ी बूटियां, औषधीय पौधों की खेती करके इस क्षेत्र की संभावनाओं को और अधिक बढ़ाया है| हाल ही में मध्य प्रदेश सरकार ने घोषणा की है कि मध्यप्रदेश में उत्पादित सोयाबीन चीन को निर्यात किया जाएगा जिससे मध्य प्रदेश को सोयाबीन राज्य के रूप में अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिलेगी।

6:-ऊर्जा संसाधन के रूप में:- प्रदेश में बेकार पड़ी अनावश्यक भूमि पर रतनजोत (जेट्रोफा) की खेती को बढ़ावा दिया जा रहा है जो वैकल्पिक जैव ईंधन के रूप में उपयोग होती है।






मध्यप्रदेश से सम्बंधित अन्य जानकारी के लिए जुड़िये हमसे 



मध्यप्रदेश के प्रमुख किले FORT OF MADHYA PRADESH                           






मध्यप्रदेश के भोतिक प्रदेश का वर्गीकरण              





मध्यप्रदेश में यातायात की समस्याएँ



दोस्तों यदि आप इस वेबसाइट पर नए हो तो आपके करिअर के लिए हमारे पास है बेहतर मार्गदर्शन और बेहतरीन सुविधाएँ जिनका प्रयोग कर आप मध्यप्रदेश लोकसेवा आयोग में उत्तीर्ण हो सकते हैं हम आपसे दावा करतें है की यदि आप एक बार इस वेबसाइट को विजित करेंगे तो आप उन सारी  सुविधाओ को आसानी से प्राप्त कर सकेंगे जिनके लिए आप बुक्स का सहारा लेते हो | दोस्तों हमारी इस वेबसाइट पर आप सिर्फ उन्ही विषयों का अध्यन करेंगे जो आपकी परीक्षा का हिस्सा बनने  योग्य है | दोस्तों मध्यप्रदेश के भूगोल सम्बन्धी सभी महत्वपूर्ण जानकारी आपको यहाँ चार्ट एवं मानचित्रों द्वारा प्रदान की जायेगी | 

  इस लेख को पड़ने के लिए आपका धन्यवाद अपने सुझाव हमारे साथ साझा करें | 


Comments

Unknown said…
Woooow....awesome content . Thank you soooo sooo sooo much . 😍🙏🙏🙏🙏🙏