मत्स्य पालन | DEPARTMENT OF FISHERIES |

मछली एक जलीय जीव है तथा मछलिया जलीय पर्यावरण को सुरक्षित रखती है अंत: जहाँ मछलियाँ नहीं पायी जाती वहां का जलीय पर्यावरण स्वस्थ नहीं होता है | वैज्ञानिकों द्वारा मछली को जीवन सूचक (बायोइंडीकेटर) माना गया है। मछलियों का विस्तार नदी तालाब तथा बड़े सागरों तक रहता है |



आफेट  एवं मछली पकड़ना मनुष्य की उधरपुर्ती यानी पेटपूजा एवं जीविका  के लिए प्रमुख साधन रहा है प्रदेश में नदी तालाब अधिक संख्या में है जहां प्राकृतिक रूप से मछली मिलती है मध्यप्रदेश में मछली की प्रमुख नस्लें :- रोहू, कतला, मृगला, महाशीर है | इनमें कतला सर्वाधिक तीव्र वृद्धि वाली मछली है अतः मत्स्य पालन हेतु इसे उपयुक्त माना जाता है, जबकि महाशीर नर्मदा नदी में पाई जाने वाली स्वच्छ जलीय  मछली है जिसे मध्य प्रदेश सरकार ने 2011 में संरक्षण प्रदान करते हुए राजकीय मछली घोषित किया है|


हमारे प्रदेश में विशाल जन संपदा है और मछली पालन कम लागत में अधिक लाभ देने वाला व्यवसाय है ग्रामीण क्षेत्रों में इसे आसानी से अपनाकर आय में वृद्धि की जा सकती है जीविका के इस प्राकृतिक साधन और पोषाहार के महत्व को ध्यान में रखकर इसे विकसित करने पर ध्यान दिया जा रहा है मध्यप्रदेश में मछली पालन के विकास एवं वैज्ञानिक प्रबंधन हेतु वर्ष 1979 में मध्यप्रदेश राज्य मत्स्य विकास निगम की स्थापना की गई| यह निगम मध्य प्रदेश के मत्स्य पालन हेतु अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति बहुल क्षेत्रों में मत्स्य बीज उपलब्ध कराना, मत्स्य पालन का प्रशिक्षण देना, तथा बांध एवं तालाब पट्टे पर देना आदि कार्य करता है इसके अलावा मछली पकड़ने के लिए नौकाओं का निर्माण, मछली के लिए जाल तैयार करना, एवं मछलियों का क्रय विक्रय भी  निगम द्वारा किया जाता है| इस निगम के माध्यम से इंदिरा सागर बांध में जलदीप योजना  (2005-06) में प्रारंभ हुई थी|
मध्यप्रदेश में मछली पालन सहकारिता पर आधारित है और प्रदेश में 2000 से अधिक मछुआरा सहकारी समितियां है जिनके माध्यम से प्रदेश में मछली पालन हो रहा है |


उद्देश्य
• आर्थिक सम्पन्नता हेतु उत्तरदायी और धारणीय तरीके से समग्र मछली उत्पादन में वृद्धि करना।
• नई प्रौद्योगियों से संबंधित विशेष ध्यान सहित मात्स्यिकी को आधुनिकीकृत करना।
• खाद्य और पौष्टिक सुरक्षा सुनिश्चित करना।
• रोजगार और निर्यात लाभ का सृजन करना।
• समग्र विकास सुनिश्चित करना और मछुआरों और जलकृषि किसानों को करना।

➤➤➤🔺🔻🔺🔻🔺🔻🔺🔻🔺🔻➤➤➤



मध्यप्रदेश से सम्बंधित अन्य जानकारी के लिए जुड़िये हमसे



मध्यप्रदेश के प्रमुख किले FORT OF MADHYA PRADESH                           








मध्यप्रदेश में मुर्गीपालन ,   कुक्कुट पालन



दोस्तों यदि आप इस वेबसाइट पर नए हो तो आपके करिअर के लिए हमारे पास है बेहतर मार्गदर्शन और बेहतरीन सुविधाएँ जिनका प्रयोग कर आप मध्यप्रदेश लोकसेवा आयोग में उत्तीर्ण हो सकते हैं हम आपसे दावा करतें है की यदि आप एक बार इस वेबसाइट को विजित करेंगे तो आप उन सारी  सुविधाओ को आसानी से प्राप्त कर सकेंगे जिनके लिए आप बुक्स का सहारा लेते हो | दोस्तों हमारी इस वेबसाइट पर आप सिर्फ उन्ही विषयों का अध्यन करेंगे जो आपकी परीक्षा का हिस्सा बनने  योग्य है | दोस्तों मध्यप्रदेश के भूगोल सम्बन्धी सभी महत्वपूर्ण जानकारी आपको यहाँ चार्ट एवं मानचित्रों द्वारा प्रदान की जायेगी |


THANKYOU FOR VISIT THIS WEBSITE 


SHARE THIS WEBSITE WITH YOUR FRIENDS 

Post a Comment

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

Previous Post Next Post

Contact Form