जानिये क्यों है मोदी जी विश्व प्रसिद्ध | देश का वह चेहरा जिसे पूरी दुनिया जानती है |

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 
जानिये क्यों है यह व्यक्ति विश्व प्रसिद्ध 



सामान्य परिचय:-

जन्म 👉17 सितम्बर 1950 (आयु 68)
स्थान👉वड़नगर, गुजरात, भारत
जन्म का नाम नरेन्द्र दामोदरदास मोदी
राष्ट्रीयता👉भारतीय
राजनीतिक दल👉भारतीय जनता पार्टी
जीवन संगी👉जसोदाबेन चिमनलाल[1]
शैक्षिक सम्बद्धता👉दिल्ली विश्वविद्यालय ,गुजरात विश्वविद्यालय
धर्म👉हिन्दू


जैसा कि आप जानते हैं आज हमारे देश के एक महान नेता का जन्मदिन है | जो कोई और नहीं बल्कि विश्व चर्चित नरेंद्र मोदी है| नरेंद्र मोदी एक सामान्य प्रवृत्ति के इंसान हैं जो बचपन से ही गरीबी में पले बढ़े और गरीबी का आभास किया | मोदी जी में हमें एक विशिष्ट शैली देखने को मिलती है जो है समानता वा उदारता की | मोदी जी एक सड़क किनारे बैठे गरीब से उसी सरलता का व्यवहार करते हैं जिस तरह वे  किसी अन्य देश के प्रधानमंत्री से करते हैं | प्रधानमंत्री के कार्यों की प्रमाणिकता, विश्वसनीयता और देश के प्रति प्रतिबद्धता उन्हें महान बनाते हैं | 2009 से 2014 तक व्याप्त भ्रष्टाचार, गरीबी, असमानता आदि कुरीतियों को मोदी जी ने अपने आगमन के साथ ही समाप्त कर दिया | मोदी जी वो सक्शियत है, जो हमारी सेना के जवान को 24 घंटों के भीतर सुरक्षित घर (अपने देश) ला सकते हैं | हमारे प्रधानमंत्री जिनका ना कोई घर ना, कोई मोह माया है , बस कुछ है करने को तो वह है देश का विकास और यही सब उन्हें विश्व प्रसिद्ध बनाते हैं | मोदी जी ने किसानों के लिए सिंचाई योजना में 90 से अधिक बांधों के लिए प्रोजेक्ट तैयार किया, वहीं उद्योगों के लिए उन्होंने विभिन्न - विभिन्न  योजनाओं का क्रियान्वयन किया, उन्होंने युवाओं की कुशलता के लिए प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना का शुभारंभ किया| मंत्रिमंडल की हर बैठक के बाद वह देश के सर्वांगीण विकास के लिए कुछ ना कुछ योजनाओं का क्रियान्वयन करते हैं | वह इतने बुद्धिशाली व्यक्ति है जो ऐसे कार्य बताते हैं जिन्हें हम सोच भी नहीं सकते |आज देश के लगभग हर नागरिक को यह आभास हो रहा है कि उन्हें वह नेता मिल गया जो उन्हें व देश को सफलता के पथ पर ले जाएगा जिसका सपना लोग बरसों से देख रहे थे |

उनके 69 वें जन्मदिवस पर यह मेरे द्वारा किया  छोटा सा प्रयास था और में उन्हें दिल से शुभकामनाये देता हु  |

अगर आपको यह लेख पसंद आया और यदि आप भी मोदी जी के कार्यों की प्रशंशा करना चाहते है तो हमें टिपण्णी में अपनी प्रतिकिया अवश्य भेजे | प्रधानमन्त्री मोदी जी के लिए आपके दिल में क्या सराहना है हमें comment के माध्यम से बताएं | 

यह लेख पड़ने के लिए शुक्रियां | इसे अपने मित्रो के साथ अवश्य साझा करें ↪️ |














Post a Comment

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

Previous Post Next Post

Contact Form